Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन, लंदन में अपने परिवार से मिलने जा रहे थे

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी उन लोगों में शामिल थे, जिनकी लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उनकी मौत की पुष्टि केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने की। 

पाटिल ने कहा कि गुजरात बीजेपी नेता लंदन में अपने परिवार से मिलने जा रहे थे। 68 साल के रूपाणी ने 2016 से 2021 तक राज्य के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया। रूपाणी ने लगातार दो कार्यकाल पूरे किए। उन्होंने आनंदीबेन पटेल का स्थान लिया और मुख्यमंत्री बनने से पहले गुजरात बीजेपी अध्यक्ष का पद संभाला था।