Breaking News

चमोली टनल हादसे में मृतकों की संख्या 11 हुई     |   भारत-जापान का संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित: CM योगी     |   आजम खान के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक 10 जगहों पर रेड     |   RJD का लोक भवन मार्च आज, कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद     |   भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरा     |  

पुडुचेरी-तमिलनाडु सीमा पर फ्लाइंग स्क्वाड ने साढ़े तीन करोड़ रुपये जब्त किए

पुडुचेरी-तमिलनाडु सीमा पर चुनाव फ्लाइंग स्क्वाड ने साढ़े तीन करोड़ रुपये जब्त किए। निर्वाचन विभाग के साथ राज्य के उड़नदस्तों ने बैंक एटीएम में पैसा भरने के काम आने वाले एक निजी वाहन को रोककर जांच की।

छापेमारी के दौरान फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने 500 रुपये के पुराने और नए नोट जब्त किए। वाहन में बैठे लोग संबंधित दस्तावेज दिखाने में असमर्थ थे, हालांकि चालक के पास 21 जनवरी की निकासी नकद रसीद थी।

लोकसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस की मदद से चुनाव उड़नदस्ता पुडुचेरी के सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच कर रहा है।

चुनाव अधिकारी यशवन्तय्या ने कहा कि 24 मार्च को आयकर विभाग के अधिकारी  समन भेजेंगे और बैंक में पैसा भरने वाली निजी कंपनी से पूछताछ करेंगे।