Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Punjab: फिरोजपुर में कम हो रहा है बाढ़ का पानी, बीमारियां फैलने की आशंका

Punjab: पंजाब के फिरोजपुर जिले में सतलुज नदी का पानी कम हो रहा है। नदी में बाढ़ आने से खेतों और रिहायशी इलाकों में भारी तबाही मची थी। नदी का पानी कम होने के बाद यहां के लोग नई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

हमद चक गांव के लोग घरों से मलबे की मोटी परत हटाने के लिए जूझ रहे हैं और नुकसान का जायजा ले रहे हैं। कई लोगों को डर है कि पानी कम होने के बाद बीमारियां पैर पसार सकती हैं।

हाल में पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ आई थी। फिरोजपुर सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित जिलों में एक था। हमद चक जैसे गांवों में लोगों को नुकसान से उबरने में लंबा समय लगेगा।