Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मुजफ्फरपुर में कई गांवों में बाढ़, पीड़ितों का आरोप- नेता, विधायक बेपरवाह हैं

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बागमती और बूढ़ी गंडक नदियां उफान पर हैं। कई गांवों में बाढ़ आ गई है और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ पीड़ित अपने घर छोड़कर साजो-सामान और मवेशियों के साथ ऊंची जगहों पर पनाह लेने को मजबूर हैं। कई बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि किसी भी निर्वाचित प्रतिनिधि ने हालात का जायजा लेने की जहमत नहीं उठाई है।

बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि उन्हें परेशानियां झेलते कई दिन हो गए, लेकिन नेताओं और विधायक को कोई परवाह नहीं है। लोग पूरी तरह निराश हो चुके हैं। अब उन्हें बाढ़ का पानी खुद-ब-खुद कम होने का इंतजार है, ताकि वे नए सिरे से जिंदगी शुरू कर सकें।