Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

लद्दाख में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, दो घायल

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो गाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक टक्कर के बाद दोनों गाड़ी 500 फुट गहरी खाई में गिर गए। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 ये दुर्घटना दोपहर करीब एक बजे शिलिकचाय के पास कटपकासा में हुई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में  एक चार पहिया वाहन और करगिल की ओर आ रहा एक और वाहन शामिल था। दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे दोनों वाहन खाई में गिर गए।

इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बचावकर्मियों ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बचावकर्मियों को शवों को निकालने में कठिनाई हुई।