Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Jharkhand: गढ़वा में ट्रक-ऑटो रिक्शा की टक्कर में पांच लोगों की मौत, छह घायल

झारखंड के गढ़वा जिले में ट्रक से ऑटो रिक्शा की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।  ये दुर्घटना नगर उंटारी थाना इलाके के पाल्हे गांव के पास शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुई।

पुलिस थाना प्रभारी आदित्य नायक ने बताया कि करीब 12 लोग ऑटो रिक्शा में सवार होकर गुजरात जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए नगर उंटारी रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को  अस्पताल में भर्ती कराया।
 
मृतकों की पहचान बिमलेश कुमार कनौजिया (42), अरुण भुइयां (30), बिकेश भुइयां (20), राजा कुमार (21) और राजकुमार भुइयां (53) के रूप में की गई।