Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

सिलीगुड़ी में डेंगू से मौत का पहला मामला सामने आया

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में डेंगू की चपेट में आए नौ साल के बच्चे की मौत हो गई, जो कि दार्जिलिंग जिले में डेंगू से मौत का पहला मामला है।

डेंगू हेमोरेजिक शॉक सिंड्रोम' के वजह से बच्चे की मौत हुई और इसके पीछे कि वजह  थ्रोम्बोसाइटोपेनिया और कॉर्डियो रिस्पिरेटरी फेलियर है।

घर वालों ने बताया कि तेज बुखार होने पर उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। बच्चे की मां ने कहा कि डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को डेंगू है। 

सिलीगुड़ी में इस साल अब तक डेंगू के 30 मामले आ चुके हैं। लोगों के कहने के बाद सफाई अभियान चल रहा है।

डेंगू फैलाने वाला मच्छर जहां भी पानी इकठ्ठा हो जाता है वहां पनपता है। सिलीगुड़ी मेयर गौतम देब ने कहा कि ये देखने के लिए टीम बनाई गई है कि बच्चे का इलाज सही तरीके से किया जा रहा था या नहीं।

एसएमसी में विपक्ष के नेता और बीजेपी पार्षद अमित जैन ने सिलीगुड़ी में डेंगू से निपटने के लिए एसएमसी को लापरवाह बताया ।