Breaking News

अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |   इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वादियों के अदालत में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई     |  

नवी मुंबई में बिल्डिंग में लगी आग, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के खारघर इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग कल शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर शिल्प चौक के पास मौजूद 'चतुर्भुज' बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर एक फ्लैट में लगी।

खारघर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों और कलंबोली से एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।