Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

तेलंगाना के कोंडापुर में महिंद्रा शोरूम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

हैदराबाद के कोठागुड़ा जंक्शन स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा के शोरूम में गुरुवार रात को भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस हादसे के कारण इलाके में भारी ट्रैफिक जाम हो गया। कोठागुड़ा जंक्शन पहले से ही शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक है। इस आग ने स्थिति को और खराब कर दिया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. प्रशासन मामले की जांच कर रहा है. हैदराबाद के कोंडापुर जंक्शन स्थित महिंद्रा शोरूम में आग लगने से काफी नुकसान हुआ। आग की लपटों ने शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर मौजूद कई नई कारें पूरी तरह नष्ट हो गई।

दमकलकर्मियों ने शुरुआत में चार दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग पास के उडुपी ग्रैंड होटल तक फैलने लगी, जिससे और अधिक नुकसान की आशंका बढ़ गई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।