Breaking News

भारत में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद: विदेश मंत्रालय     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के हालात अभी सामान्य नहीं: विदेश मंत्रालय     |   प्रयागराज: सिविल लाइंस स्थित एक होटल में लगी भीषण आग     |   AAP नेता दीपक सिंगला को ED ने किया गिरफ्तार     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे पहुंचे     |  

सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में लगी आग, स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेन

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है. यह हादसा सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में उस वक्त हुआ, जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम और रेलवे के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. 

सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. वक्त रहते उठाए गए कदमों की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया. आग लगने के बाद मौके से खतरनाक धुआं निकलने लगा. मौके पर मौजूद कर्मियों ने तुरंत रेलवे स्टेशन पर लगी पानी की पाइप के जरिए बुझाने की कोशिशें शुरू कर दी. 

रविवार को मध्य प्रदेश के रतलाम ज़िले में राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना हुई. रतलाम में रेलवे के कोटा डिवीजन के तहत विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरिछा स्टेशनों के बीच, दिल्ली जाने वाली तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एक AC कोच में सुबह 5:15 बजे आग लग गई. अधिकारियों ने बताया कि इससे मुंबई-दिल्ली रूट पर कई ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई.