Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

चेन्नई एयरपोर्ट पर ATC भवन में लगी आग, कोई नुकसान नहीं

चेन्नई हवाईअड्डे पर वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) भवन की तीसरी मंजिल पर गुरुवार तड़के आग लग गई, लेकिन इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अग्निशमन और बचाव सेवा के अधिकारियों ने बताया कि आशंका है की आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग उस स्थान पर लगी थी, जहां पुरानी वस्तुएं रखी जाती थीं। 

उन्होंने बताया कि अशोक नगर और गिंडी से दमकल गाड़ियां भेजी गईं और अग्निशमन कर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और हवाईअड्डे का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।