Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

बिहार में SIR के बाद वोटर्स की फाइनल लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

Bihar: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग (ईसीआई) ने फाइनल लिस्ट जारी कर दी है, इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जो कि विशेष गहन संशोधन (SIR) से पहले 7.89 करोड़ थी।

हालांकि यह अंतिम संख्या ड्राफ्ट सूची से थोड़ी ज्यादा है, जिसे 1 अगस्त को जारी किया गया था। उस ड्राफ्ट सूची में 65 लाख मतदाता हटाए गए थे। इन मतदाताओं को सूची से इसलिए हटाया गया था क्योंकि या तो उनकी मृत्यु हो गई थी, वे किसी और जगह चले गए थे, या उनके नाम सूची में डुप्लीकेट थे।

चुनाव आयोग ने बताया कि ड्राफ्ट सूची से 3.66 लाख वोटर हटाए गए, जबकि 21.53 लाख नए वोटर जोड़े गए, जो लोगों और पार्टियों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों और आपत्तियों के बाद शामिल किए गए

ऐसे चेक करें अपना नाम
यह सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयार की गई है। आयोग ने कहा कि इसमें सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा कर लिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ), चुनाव आयोग में कहा है कि ‘विशेष गहन पुनरीक्षण के आलोक में 30.09.2025 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की गई है, मतदाता अपनी जानकारी voters.eci.gov.in पर देख सकते हैं।’

पटना जाएगी चुनाव आयोग की टीम
बता दे कि चुनाव आयोग 4 और 5 अक्तूबर को पटना का दौरा करेगा और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगा, इसके बाद अगले सप्ताह बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किए जाने की संभावना है। मतदाता अब अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन जाकर अपना नाम, मतदान केंद्र और अन्य विवरण आसानी से देख सकते हैं। चुनाव आयोग का जोर इस बार पारदर्शिता और तकनीकी सुविधा पर है।