Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

MP: पन्ना में चमकी महिला मजदूर की किस्मत, खुदाई में मिले आठ हीरे, लाखों में कीमत

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्न उगलने वाली जमीन ने एक बार फिर हीरे की चमक से एक महिला मजदूर की किस्मत बदल दी है। बड़गड़ी गांव में रहने वाली महिला मजदूर रचना गोलदार ने खनन के एक हफ्ते के भीतर ही आठ हीरे खोजकर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

तीन महीने पहले ही रचना ने हीरा कार्यालय से खनन पट्टा हासिल किया और बड़गड़ी खुर्द के हजारा इलाके में खुदाई शुरू कर दी। रचना की कड़ी मेहनत ने अब उनकी किस्मत बदल दी है। उनकी कोशिशों से एक हफ्ते के भीतर आठ छोटे और बड़े हीरे उथली खदान से मिले हैं।

उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही होने वाली सार्वजनिक नीलामी में इन हीरों को अच्छी कीमत मिलेगी। आगामी नीलामी में इन हीरों को शामिल किए जाने के साथ उम्मीदें बढ़ गई हैं कि इससे होने वाली कमाई रचना की जिंदगी बदल सकती है और उनके परिवार को एक बेहतर भविष्य दे सकती है।