Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

तूतुकुडी में समुद्री तूफान की आशंका, मछुआरों के लिए अलर्ट जारी

तमिलनाडु के वेंबार, पेरियाताझाई और थारुवाइकुलम के तीन हजार से ज्यादा मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह जारी की गई है।

चेन्नई के मौसम विभाग ने 22 मई को दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद मछली पालन विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

विभाग ने कहा कि मौसम विभाग ने 21 और 22 मई को तटीय इलाकों में 45 किलोमीटर प्रति घंटे से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इस बीच हर घंटे रुक-रुक कर हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।