Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

कश्मीर के कई जिलों में सूखे से किसान परेशान

कश्मीर के कई जिलों में किसान परेशान हैं। लोगों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से लंबे समय तक सूखा पड़ रहा है, जिससे उनकी फसल और कटाई पर बुरा असर पड़ रहा है।

 खेती ही यहां के लोगों की कमाई का मुख्य जरिया है। किसानों का कहना है कि अच्छी क्वालिटी के बीज और सूखे में हो सकने वाली फसलों के बिना उनका भविष्य अंधेरे में है।

किसान सरकार से पुख्ता समाधानों पर विचार करने की मांग कर रहे हैं। इसमें बेहतर सिंचाई सुविधा, अच्छी सड़कें और खेती के लिए वैज्ञानिकों की सलाह शामिल है। किसानों के मुताबिक इससे रोजगार की तलाश में पलायन करने की जगह वो खेती करना जारी रख सकेंगे।