Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

Tamil Nadu: शिवगंगा के किसान ने लिखी 225 फीट लंबी चिट्ठी, ISRO के सम्मानित वैज्ञानिकों को समर्पित

Tamil Nadu: तमिलनाडु में शिवगंगा जिले के एक किसान ने 225 फीट लंबी चिट्ठी लिखी है। ये चिट्ठी अगस्त 2023 में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों के प्रति सम्मान है। इस चिट्ठी को किसान और सामाजिक कार्यकर्ता चिन्नापेरुमल ने लिखी है। इसका अनावरण कराईकुडी के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया।

चिट्ठी तस्वीरों, जीवंत पाठों और प्रतीकात्मक कलाकृतियों से भरी हुई है। ऐसी हर रचना इसरो और उसके वैज्ञानिकों को सम्मान देने के लिए है। चिट्ठी अनावरण के मौके पर स्कूल के युवा वैज्ञानिकों की उपलब्धि भी बताई गई। उन्होंने हाल में एक छोटा उपग्रह बनाया है, जिसे राज्य से मान्यता मिल गई है।

चिन्नापेरुमल जल्द ही इसरो को अपनी चिट्ठी भेजने की योजना बना रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस कदम से ज्यादा से ज्यादा युवा नवाचार करने और वैज्ञानिक बनने के लिए प्रोत्साहित होंगे।