Breaking News

खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |   पीएम मोदी आज IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे     |   भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाएगा US! बिल पास     |  

बारिश के पानी में डूबा फरीदाबाद, लोगों को करना पड़ रहा भारी दिक्कतों का सामना

हरियाणा के फरीदाबाद में कई इलाकों में पानी भर गया है। गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश से पूरे शहर में जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियों की आवाजाही धीमी रफ्तार से हो रही है। लोगों को पानी में डूबी सड़कों पर चलने में भारी परेशानी हो रही है। कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। इससे जल निकासी की कमियां सामने आई हैं।

लोग कहते हैं कि ये समस्या नई नहीं है। उनका कहना है कि जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण हर साल मानसून में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भारी बारिश की वजह से बदहाली है। रोजमर्रा की जिंदगी में रुकावटें हैं। फिलहाल लोग ये सोच कर चिन्तित हैं कि बारिश के अगले दौर में और मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।