Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

सदमे में हैं रियासी आतंकी हमले के पीड़ितों के परिजन

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में आतंकी हमले के पीड़ित श्रद्धालुओं के रिश्तेदार सदमे में हैं। उनकी बस पर रविवार शाम आतंकियों ने हमला किया था।

बस में गोरखपुर के कनौजिया परिवार के 17 सदस्य भी थे। वे चार जून को माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा करने के लिए निकले थे। 

आतंकवादियों ने शिव खोड़ी मंदिर से कटरा जा रही श्रद्धालुओं की बस पर रविवार शाम हमला किया।

हमले में करीब 10 लोगों की मौत हो गई और 41 लोग घायल हो गए। हमले के बाद 53 सीटों वाली बस गहरी खाई में गिर गई।

घायलों में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले भी हैं। उन्हें लाने के लिए परिवार वाले जम्मू जाने की तैयारी कर रहे हैं।

गोंडा जिला प्रशासन ने भी घायलों की मदद के लिए जम्मू में टीम भेजने का फैसला किया है।  

बस में वाराणसी का भी जोड़ा था। उनके माता-पिता ने हमले की निंदा की। उन्होंने भविष्य में ऐसे हमले रोकने के लिए सरकार से फुलप्रूफ सुरक्षा देने की गुजारिश की।

जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपया मुआवजा देने का ऐलान किया है। 

आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं। एनआईए की टीम भी उनकी मदद के लिए रियासी पहुंच गई है।