Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

दाखिले के लिए ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ की मांग करने पर मदरसे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने 13 वर्षीय एक लड़की से एक मदरसे में दाखिले के लिए ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ की रिपोर्ट मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद संस्थान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस के अनुसार, आठवीं कक्षा की यह छात्रा स्कूल प्रशासन को सूचित किए बिना लंबे समय से संस्थान में नहीं आ रही थी। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले पिता ने जब मुरादाबाद स्थित बोर्डिंग स्कूल में अपनी बेटी के दोबारा नामांकन के लिए संपर्क किया तो अधिकारियों ने प्रवेश देने से कथित तौर पर इनकार कर दिया और ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ रिपोर्ट की मांग की।

क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया, ”प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और निष्कर्षों के आधार पर कानून की उचित धाराएं जोड़ी जाएंगी।”

मदरसा और इंटर कॉलेज दोनों के रूप में संचालित यह संस्थान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध है।