Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

Madhya Pradesh: जबलपुर में सहकारी बैंक का बड़ा कारनामा, चार कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर घोटाले का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला मंडला का है जहां बड़ी ही चालाकी से अस्वीकृत में से 'अ' को हटाकर उसे स्वीकृत कर दिया गया और 65 लाख रुपये का ऋण घोटाले को अंजाम दिया गया। इस वित्तीय घोटाले के सिलसिले में सहकारी बैंक के महाप्रबंधक समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोपियों में बैंक के महाप्रबंधक नरेंद्र कोरी और अल्पसंख्यक शाखा की एक महिला कर्मचारी शामिल हैं। इन पर 65 लाख रुपये के घोटाले का आरोप है। अधिकारी ने कहा," दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। जांच शुरू की गई और ईओडब्ल्यू को पत्र लिखा गया।"

आरोपियों ने दस्तावेजों में हेरफेर करके “अस्वीकृत” ऋण प्रस्तावों को “स्वीकृत” दिखाया, इससे बैंक को वित्तीय नुकसान हुआ। कलेक्टर की जांच में ऋण सीमा में अनियमित वृद्धि और वसूली में लापरवाही की पुष्टि हुई। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।