Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मुंबई में एलजीबीटी कम्युनिटी के लिए ईवनिंग एजुकेशन सेंटर की शुरुआत

एलजीबीटी समुदाय को शिक्षा देने के इरादे से मुंबई में एजुकेशन सेंटर की शुरुआत की गई है। इस सेंटर में शाम को क्लास चलेंगी। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले एनजीओ 'मासूम' और डॉयचे बैंक ने इस मुहिम की शुरुआत की है। इसके जरिए एलजीबीटी समुदाय में स्किल डेवलपमेंट कर उन्हें रोजगार के काबिल बनाना है। 

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी का मानना है कि इस तरह के केंद्र उन्हें रोजगार की तलाश में आने वाली चुनौतियों से उबरने और समाज की मुख्यधारा का हिस्सा बनने में मदद करेंगे।

एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों और इस एजुकेशन सेंटर को चलाने वाले एनजीओ मासूम का कहना है कि इसके जरिए एलजीबीटी समुदाय को बेहतर शिक्षा और समाज से जुड़ने में मदद मिलेगी।