Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ ख़त्म, तीन आतंकवादी ढेर

भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा कि कुलगाम के रेडवानी पाईन इलाके में एनकाउंटर में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है। एक्स पर पोस्ट में कहा गया है कि इस दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम के रेडवानी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी बासित डार समेत दो आतंकी मारे गए।