कर्नाटक में मैसुरु के धनवंतरी रोड पर 60 साल पुराने ट्रक का वजन तौलने वाली मशीन के पास शनिवार को हाथियों का जमावड़ा था। हाथी इस साल मैसूरु के मशहूर विजयादशमी जुलूस का हिस्सा बनेंगे। मैसुरु पैलेस के उत्तरी गेट से तौलने वाली मशीन की ओर बढ़ते हाथियों को देखने के लिए सड़क के किनारे भारी संख्या में लोग जमा हो गए। हाथियों की जांच करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि सभी जानवरों की सेहत अच्छी है। वन अधिकारियों के मुताबिक हाथियों के वजन के आधार पर उनके खाने का चार्ट तैयार करने में मदद मिलती है। हाथियों का पहला जत्था नागरहोल टाइगर रिजर्व से आया। जत्थे को इन दिनों दशहरा में होने वाले जम्बू सावरी जुलूस के लिए मैसूरु में ट्रेनिंग दी जा रही है। इस साल मैसूरु में तीन से 12 अक्टूबर तक दशहरा मनाया जाएगा।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.