Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

भुवनेश्वर में खुले नाले में गिरने से आठ साल के बच्चे की मौत

ओडिशा के भुवनेश्वर में मंगलवार को भारी बारिश के बाद पानी से भरे गहरे नाले में गिरकर आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई।

यूनिट-तीन इलाके में मस्जिद कॉलोनी का निवासी अबू बकर शाह गुब्बारा लेने की कोशिश में नाले में गिर गया था।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उसके परिवार के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ऑफिस ने एक बयान में कहा कि ये मदद राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से दी जाएगी। माझी ने संबंधित अधिकारियों को भुवनेश्वर शहर में सभी खुले नालों को ढकने का भी आदेश दिया है।