Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 6.1 थी तीव्रता

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 6.1 थी, और इसका केंद्र उत्तरी सुलावेसी प्रांत के पास तट से दूर था। भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया। राहत की बात यह है कि इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा, तत्काल किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है।

इंडोनेशिया एक ऐसी जगह पर स्थित है जिसे 'रिंग ऑफ फायर' कहा जाता है, जहां धरती की कई टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं। इसी वजह से यह इलाका भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। 

भूकंप और सुनामी ने मचाई है तबाही

बता दें कि, जनवरी 2021 में सुलावेसी को हिला देने वाले 6.2 तीव्रता के भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए। इससे पहले 2018 में, सुलावेसी के पालू में 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में 2200 से अधिक लोग मारे गए थे। 2004 में, आचे प्रांत में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे सुनामी आई और इंडोनेशिया में 170,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।