Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

ईडी ने कोलकाता में छह ठिकानों पर छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में मंगलवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक के आवास समेत कोलकाता में छह जगहों पर एक साथ छापे मारे की। 

तृणमूल कांग्रेस के श्रीरामपुर से विधायक सुदीप्तो रॉय के सीथी आवास और एक दवा विक्रेता के आवास के अलावा चार अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है. ये छापे आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर  जांच के तहत मारे जा रहे हैं. ईडी पास कुछ जानकारियां हैं, जिनके आधार पर ये छापे मारे जा रहे हैं.