Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

मेडिकल कॉलेज एडमिशन कोटा भ्रष्टाचार मामले में ईडी की छापेमारी

ईडी ने मेडिकल कॉलेज प्रवेश कोटा भ्रष्टाचार मामले में मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर छापेमारी की। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए पैसे के बदले फर्जी प्रमाणपत्र जमा किए गए थे।

प्रवर्तन निदेशालय की टीम सुबह से ही छापेमारी कर रही है। मेडिकल कॉलेजों के बाहर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। ईडी की टीम हल्दिया, दुर्गापुर, कोलकाता, बिधाननगर और साल्टलेक सिटी समेत राज्य के कई निजी मेडिकल कॉलेजों में छापेमारी कर रही है।