Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

ईडी ने अनिल अंबानी के मुंबई के घर 'एबोड' को कुर्क किया, 3716 करोड़ रुपये कीमत

Mumbai: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित घर ‘एबोड’ को कुर्क कर लिया है, जिसकी कीमत 3,716 करोड़ रुपये है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को ये जानकारी दी। मुंबई के पाली हिल इलाके में मौजूद 66 मीटर ऊंचा ये आलीशान घर 17 मंजिला है।

सूत्रों के अनुसार, उनके समूह की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) द्वारा कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में इस बहुमंजिला घर को कुर्क किया गया। ऐसा करने के लिए धन शोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति का मूल्य 3,716.83 करोड़ रुपये है। अंबानी पूछताछ के दूसरे दौर के लिए यहां ईडी के सामने पेश हो सकते हैं। उन्होंने पहली बार अगस्त, 2025 में ईडी के सामने पेश होकर पीएमएलए के तहत अपना बयान दर्ज कराया था।

ताजा आदेश के साथ इस मामले में कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य अब लगभग 15,700 करोड़ रुपये हो गया है।