Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, ईडी का नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में बड़ा एक्शन

West Bengal: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता सुजीत बोस को राज्य में कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने सॉल्ट लेक स्थित अपने सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय में दिन भर की पूछताछ के बाद सुजीत बोस (63) को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में ले लिया। बोस अपने बेटे समुद्र बोस के साथ सुबह करीब 10:30 बजे प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचे थे।

बिधाननगर से तीन बार के विधायक सुजीत बोस हालिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शरदवत मुखर्जी से 37,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गए। ईडी ने अक्टूबर 2025 में पूर्व मंत्री के परिसर पर छापा मारा था।