Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

West Bengal: निर्वाचन आयोग मतदाता सूची 28 फरवरी को करेगा प्रकाशित

West Bengal: पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी, जिसमें मसौदा सूची के सभी 7.08 करोड़ नाम शामिल होंगे, लेकिन उन्हें तीन अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इन श्रेणियों में अनुमोदित, हटाए गए और विचाराधीन/निर्णय के अधीन नाम शामिल होंगे। अधिकारी ने बताया कि उच्चतम न्यायलय के निर्देशों के अनुपालन में प्रकाशित की जा रही मतदाता सूची अंतिम सूची नहीं होगी, क्योंकि तार्किक विसंगति के मामलों की जांच और निपटारे की प्रक्रिया जारी रहने के साथ-साथ पूरक सूचियां चरणबद्ध तरीके से जारी की जाती रहेंगी।

सूत्रों के अनुसार, सूचियों में एसआईआर के तहत किए गए बदलाव देखे जा सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं के नाम "निर्णय प्रक्रियाधीन" के रूप में चिह्नित हैं, उन्हें तब तक मतदान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी जब तक उनके मामलों का निपटारा नहीं हो जाता और उन्हें औपचारिक रूप से अनुमोदित नहीं कर दिया जाता।

निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा कि मंजूरी मिलने और बाद की पूरक सूची में शामिल किए जाने के बाद ही उन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त होगा।