Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

बनासकांठा जिले में लगातार बारिश से खेतों में पानी भरा, किसानों ने की मुआवजे की मांग

गुजरात के बनासकांठा जिले में लगातार भारी बारिश से किसानों का नुकसान हो रहा है। 

किसानों का कहना है कि इस हफ्ते हुई भारी बारिश से उनके ज्यादातर खेत पानी में डूब गए हैं। इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। 
खास तौर पर मूंगफली उगाने वाले किसानों ने सरकार से नुकसान की भरपाई की अपील की है।

किसानों का कहना है कि उनके गांव के पास का नेशनल हाइवे ऊंचाई पर है। इस वजह से बारिश का पानी नीचे के खेतों में भर जाता है। 

पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने गुजरात के कई जिलों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते के बाकी दिनों में बनासकांठा जिले में बारिश से कुछ राहत के आसार हैं।