Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पीने के पानी का संकट

लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बोतलबंद पानी खरीदने के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं।

दरअसल सिलीगुड़ी नगर निगम ने ऐलान किया है कि प्रदूषण बढ़ने की वजह से महानंदा नदी का पानी पीने लायक नहीं है। 

नगर निगम ने कम से कम एक जून तक सप्लाई वाला पानी नहीं पीने की सलाह दी है। इससे लोग डरे हुए हैं।

नगर निगम के मुताबिक पानी की जरूरत पूरी करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। निगम ने ज्यादा कीमत पर बोतल बंद पानी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

सिलीगुड़ी के मेयर ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर कहा कि महानंदा नदी में बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड यानी बीओडी बढ़ गई है। इसलिए लोगों को सप्लाई वाला पानी नहीं पीने की सलाह दी गई है।