Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

मौलवी की घिनौनी हरकत: मदरसे में बच्चियों से छेड़छाड़

उत्तराखंड के रुद्रपुर के मलशी गांव के मदरसे में मौलवी द्वारा बच्चियों से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सोमवार को पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद डीएम कार्यालय में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के साथ बैठक कर जानकारी ली।

कहा, मदरसों या शिक्षण संस्थानों में बच्चियों संग ऐसी घिनौनी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। आयोग अध्यक्ष ने एसएसपी को किसी भी मामले में ढिलाई नहीं बरतने के आदेश दिए। कहा, महिलाओं व बच्चियों के साथ जो घटनाएं हुई हैं, वह निंदनीय और बेहद शर्मनाक हैं। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना पड़ेगा।