Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

रेप के बाद जलाई गई दिव्यांग बच्ची ने 10 दिन बाद तोड़ा दम

राजस्थान के करौली जिले में रेप के बाद आग के हवाले की गई दिव्यांग बच्ची की जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता बोल और सुन नहीं सकती थी।

11 साल की बच्ची 10 दिन से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी।

11 मई को बच्ची खेलने के लिए घर से बाहर गई थी। बाद में वो नग्न अवस्था में और जली हुई घर वापस आई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया था।

दो आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच कर रही पुलिस दूसरे आरोपित की भी तलाश कर रही है। पीड़िता के माता-पिता ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।