Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

जबलपुर में होली पर दिव्यांग बच्चे ने बनाया हर्बल गुलाल

खिलखिलाते चेहरों, लंबी मुस्कान और जोश के साथ मध्य प्रदेश में जबलपुर के 'विकलांग सेवा भारती संस्थान' में दिव्यांग बच्चों का स्वागत किया जाता है। ये संस्थान मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा देता है और उन्हें अलग-अलग स्किल में ट्रेनिंग देता है। जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है, यहां के छात्र मंदिरों से इकट्ठा किए गए फूलों से बने गुलाल तैयार करने में जुटे हैं।

ये छात्र-छात्राएं अलग-अलग मंदिरों से फूल इकट्ठा करते हैं, उन्हें धूप में सुखाते हैं, उन्हें पीसते हैं, और फिर खाने वाले रंग मिलाकर गुलाल तैयार करते हैं। ये गुलाल केमिकल फ्री होता है और इससे त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होता है। इस गुलाल की एक और खासियत इसकी खास खुशबू है। संस्थान के टीचर छात्र-छात्राओं को गुलाल, राखी और दीये जैसे कई प्रोडक्ट को बनाने की ट्रेनिंग देते हैं। इन प्रोडक्ट को तैयार कर त्योहारों के दौरान बेचा जाता है। विकलांग सेवा भारती संस्थान में इस वक्त 65 छात्र-छात्राएं हैं।