Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

धर्मशाला बना देश का पहला 'हाइब्रिड पिच' वाला स्टेडियम, इसी पर खेले जाएंगे आईपीएल के मैच

Dharamshala: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यानी एचपीसीए का खूबसूरत धर्मशाला स्टेडियम अत्याधुनिक 'हाइब्रिड पिच' वाला देश का पहले स्टेडियम है, जिसे बीसीसीआई ने मान्यता दी है। भविष्य में यहां होने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैच इसी ट्रैक पर खेले जाएंगे।

नीदरलैंड की 'एसआईएसग्रास', एसआईएस पिच बनाने वाली कंपनियों के ग्रुप का हिस्सा है, जिसे पहली बार हाइब्रिड पिच बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईसीसी से टी20 और वनडे मैचों में हाइब्रिड पिचों का इस्तेमाल करने की अनुमति मिलने के बाद एसआईएस ने भारत में कदम रखा है।

इंग्लिश क्रिकेट ग्राउंड्स में हाइब्रिड पिचें बनाने की सफलता के बाद, एसआईएस ने भारत में इस टेक्नोलॉजी को डेवलप करने का फैसला लिया। एसआईएसग्रास पिच बनाने के लिए यूनिवर्सल मशीन का इस्तेमाल इंग्लैंड के कई ग्राउंड पर किया गया है। इसमें लंदन का लॉर्ड्स और द ओवल, बर्मिंघम का एजबेस्टन, मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड और नॉटिंघम का ट्रेंट ब्रिज शामिल है।

ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के दौरान धर्मशाला की पिच और आउटफील्ड सवालों के घेरे में आ गई थी। इसके बाद पूरे मैदान में जरूरी बदलाव किए गए थे।