Breaking News

फडणवीस से मिलने वर्षा बंगले पहुंचे CM सैनी, दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार भेंट     |   गोलान हाइट्स पर दिए बयान से पीछे हटे अमेरिकी राजदूत, बोले- नीति में कोई बदलाव नहीं     |   ईरान-सऊदी के लिए साझा सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव, इराक ने भेजा प्लान     |   मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नौसेना की एक्टिविटी, युद्धपोत तक हेलिकॉप्टर से पहुंचाई सप्लाई     |   गिनी लैंडस्लाइड हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 30 की मौत     |  

Delhi नर्सरी दाखिले की दूसरी लिस्ट आज होगी जारी

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2024-25 के लिए आज, 29 जनवरी 2024 को दाखिले की दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी. EWS कोटे के तहत दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी से लेकर पहली कक्षा तक में एडमिशन होने हैं. दाखिले के लिए पहली लिस्ट 12 जनवरी को जारी की गई थी. जिस पर एडमिशन हो चुके हैं. अब दूसरी सूची जारी होने के बाद इस पर दाखिले होंगे.

बता दें कि बच्चों को अंक आवंटन के संबंध में अभिभावकों के प्रश्नों का समाधान 13 से 22 जनवरी के बीच लिखित/ईमेल/मौखिक बातचीत के माध्यम से किया गया था.दिल्ली नर्सरी प्रवेश की दूसरी सूची 29 जनवरी को जारी होने वाली है और यदि आवश्यक हुआ, तो बाद में एक और लिस्ट 2 फरवरी 2024 को जारी की जा सकती है. 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए दिल्ली में नर्सरी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया 8 मार्च को समाप्त हो जाएगी.