Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, एक्यूआई 301 हुआ दर्ज

Delhi: दिल्ली में वायु गुणवत्ता सोमवार को फिर से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 301 दर्ज किया गया।

हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के आंकड़ों से पता चला है कि शहर के 38 निगरानी स्टेशनों में से 24 ने वायु गुणवत्ता को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया, जबकि बाकी 14 ने ‘खराब’ स्तर दर्ज किया।

इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि ठंड बढ़ गई है और न्यूनतम तापमान गिरकर 5.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

ह्यूमिडिटी सुबह साढ़े आठ बजे 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’, और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है।