Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

महाराष्ट्र होर्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या 16 हुई

 मुंबई के घाटकोपर में सोमवार को होर्डिंग गिरने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या 16 हो गई है। बचाव कर्मियों ने होर्डिंग के नीचे मलबे में दबी एक कार से दो शव और निकाले हैं। 

छेड़ा नगर इलाकेहोर्डिंग के नीचे फंसी एक कार से एक पुरुष और एक महिला का शव निकाला गया है। घाटकोपर के छेड़ा नगर इलाके में शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जमीन पर मौजूद पेट्रोल पंप के पास लगा होर्डिंग धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के कारण गिर गया था, जिससे ये हादसा हुआ। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।