Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

जैसलमेर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हुई, चार घायल अभी भी वेंटिलेटर पर

Rajasthan: राजस्थान के जोधपुर के एमजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे आठ साल के एक बच्चे की बुधवार को मौत हो गई, जिससे जैसलमेर बस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई, जबकि चार घायल अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शवों की पहचान के लिए मृतकों के परिजनों से डीएनए नमूने लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चौदह लोगों का फिलहाल जोधपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी एसी स्लीपर बस में मंगलवार को रवाना होने के महज 10 मिनट बाद आग लग गई, जिसमें 19 यात्रियों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। कुल घायलों में से एक ने उसी रात अस्पताल ले जाते समय गंभीर रूप से जलने के कारण दम तोड़ दिया।

इससे पहले दिन में जैसलमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश दान ने कहा कि बस का दरवाज़ा जाम होना हताहतों की बड़ी संख्या का मुख्य कारण था। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण बस का दरवाज़ा बंद हो गया, जिससे यात्री बाहर नहीं निकल सके।