Breaking News

पीएम मोदी ने कतर के शेख से बात की, दोहा हमले पर जताई चिंता     |   Gen-Z आंदोलन के पीछे बड़ा षडयंत्र- अपदस्थ पीएम केपी ओली     |   एशिया कपः भारत ने टॉस जीतकर यूएई के खिलाफ गेंदबाजी का लिया फैसला     |   नेपाल: हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत, 1,033 घायल     |   कांकेर: मुठभेड़ में आठ लाख का इनामी नक्सली मासा मारा गया     |  

यूपी के पूर्व CM कल्याण सिंह की पुण्यतिथि, मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि

Uttar pradesh: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' से सम्मानित कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्स पर अपने संदेश में सीएम योगी ने लिखा, "राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, परम रामभक्त, 'पद्म विभूषण', श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! श्रद्धेय 'बाबूजी' असाधारण व्यक्तित्व के साथ अपने मूल्यों, आदर्शों पर सदैव अडिग रहे। अपनी प्रशासनिक दक्षता से उन्होंने देश और प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। उनकी पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन!"

राम मंदिर आंदोलन के महानायकों में से एक थे कल्याण सिंह
कल्याण सिंह, जिन्हें प्यार से 'बाबूजी' कहा जाता था, न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि राम मंदिर आंदोलन के महानायकों में से एक थे। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अलीगढ़ के मढ़ौली गांव में 5 जनवरी 1932 को जन्मे कल्याण सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1967 में अतरौली से विधायक बनकर की। वे दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और बाद में राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।

भारतीय राजनीति में उनके योगदान और मुख्यमंत्री के तौर पर उत्तर प्रदेश में किए गए सामाजिक और प्रशासनिक सुधारों को लेकर हमेशा याद किया जाएगा। सीएम योगी के अलावा देश व प्रदेश के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री को यादकर उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अलीगढ़ में आजोजित होगा 'हिंदू गौरव दिवस' कार्यक्रम
उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर अलीगढ़ में आज 'हिंदू गौरव दिवस' के रूप में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। यह आयोजन कल्याण सिंह के योगदान को याद करने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का एक मंच होगा।