Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

केरल के घने जंगल में मिला आदिवासी महिला का शव

केरल के पथानामथिट्टा में घने जंगल में एक आदिवासी महिला के बेहोश हो जाने के बाद उसकी मौत हो गई। जंगल से शव को लाने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। शव को जंगल से बाहर लाने के लिए पुलिसकर्मियों ने घने जंगल और नालों को पार करते हुए पांच किलोमीटर तक पैदल यात्रा की।

22 साल की महिला जोनम्मा, अपने पति पोडिमोन, उसकी मां और कुछ दूसरे रिश्तेदारों के साथ जंगल से कुछ सामान लाने गई थी। वहीं, वो बेहोश हो गई, जिससे उसका परिवार सदमे में आ गया। जंगल से बाहर आते समय, उनके पति को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। हालांकि, वो अपने गांव पहुंचने में कामयाब रहा। शव को इकट्ठा करने और उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के लिए एक टीम को जंगल में भेजा गया।

जोनम्मा के परिवार का दावा है कि वो एनीमिया से पीड़ित थी और उसने पहले इसके लिए पथानामथिट्टा जनरल अस्पताल में इलाज की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जंगल में रहने के दौरान वो बीमार पड़ गई और कुछ ही देर बाद गिर गई। पुलिस शव को पथानामथिट्टा जनरल अस्पताल ले गए। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।