Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अभी भी खतरा बरकरार

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर सुरक्षा कारणों से पैदल यात्रा शुरू नहीं हो पाई है। पिछले कई दिनों से केदारघाटी में रात को मूसलाधार बारिश हो रही, जिससे भूस्खलन जोन सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में पत्थर और मलबा गिरने का खतरा बना है।

31 जुलाई को पैदल मार्ग पर आई आपदा के बाद से बीते एक अगस्त से पैदल यात्रा बंद है। प्रशासन द्वारा अधिकारिक तौर पर शनिवार से पैदल यात्रा शुरू करने की योजना थी, पर शुक्रवार देर रात गौरीकुंड से केदारनाथ तक तेज बारिश होने से पैदल मार्ग संवेदनशील हो गया था, जिससे पैदल यात्रा शुरू नहीं की गई।