Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

चक्रवात फेंगल: तमिलनाडु के तटीय जिलों में रेड अलर्ट

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है, जिसमें हवा की गति 45 किलोमीटर प्रति घंटा से 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। तूफान के शनिवार की सुबह कराईकल और महाबलीपुरम के बीच टकराने की आशंका है।

मछुआरों को शनिवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। आईएमडी के रिजनल डायरेक्टर बालाचंद्रन ने कहा कि भले ही दबाव चक्रवात के रूप में बन सकता है, लेकिन ये मामूली होगा।

इसे लेकर शुक्रवार को चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, तिरुवरूर, नागापट्टिनम जिलों, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, अरियालुर और तंजावुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।