Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

बदमाशों ने खेला खूनी खेल, चलती ट्रेन में यात्री की गोली मारकर हत्या

बिहार के लखीसराय जिले में हावड़ा-गया एक्सप्रेस में सवार 49 वर्षीय एक व्यक्ति की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लखीसराय के महसोना गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (49) के रूप में हुई है।

मंगलवार शाम को किऊल जंक्शन पर उक्त ट्रेन रुकने वाली थी, तभी कुछ बदमाशों ने एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ट्रेन से कूद गए।

धर्मेंद्र कुमार द्वारा ले जाए जा रहे बैग के भीतर से संपत्ति से संबंधित कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। हालांकि, इस मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे संपत्ति से संबंधित विवाद हो सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।