Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

अहमदाबाद: लावारिस बच्चों को बचाने की नायाब कोशिश, सिविल अस्पताल में रखा गया पालना

Ahmedabad: गुजरात चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में एक पालना लगाया है। ये उन नवजातों को बचाने की कोशिश है, जिनके माता-पिता किसी वजह से उन्हें छोड़ देते हैं। ये पहल लावारिस नवजातों के अलावा वैसे लोगों की भी मदद के लिए है, जिनके लिए अपने नवजात बच्चे का लालन-पालन मुश्किल है। वे अपनी पहचान बताए बिना नवजात को अस्पताल में छोड़ सकते हैं।

अधिकारियों का मानना ​​है कि ये पहल नवजात बच्चियों की हत्या कम करने और दूसरी वजहों से छोड़े गए बच्चों को बचाने में गेम चेंजर साबित होगी। इस पहल में बचाए गए नवजातों को गोद लेने की भी सहूलियत है। नवजातों की हत्या रोकने के लिए गुजरात चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट की इस पहल की काफी तारीफ हो रही है।