Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

चित्तौड़गढ़ के वाटर पार्क में एंट्री चार्ज को लेकर विवाद

 राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एंट्री चार्ज को लेकर विवाद के बाद कुछ लोगों ने वाटर पार्क में तोड़फोड़ की। आरोपित वाटर पार्क में फ्री एंट्री की मांग कर रहे थे। 

लोगों का कहना है कि वे इलाके के रहने वाले हैं, ऐसे में उनसे वाटर पार्क में एंट्री चार्ज नहीं वसूला जाना चाहिए।

जब वाटर पार्क अथॉरिटी ने ऐसा करने से मना कर दिया तो हाथापाई शुरू हो गई और आरोपियों ने आस-पास के कुछ लोगों को मौके पर बुला लिया। 

पुलिस ने बताया कि उन्होंने जेसीबी मशीन से पार्क में तोड़फोड़ की, जिसकी वजह से स्विमिंग पूल की बाउंड्री टूट गई। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में पांच से छह लोग घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।