Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

कांग्रेस नेता प्रियंका और राहुल गांधी वायनाड में सभा को संबोधित करेंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड सांसद के रूप में हाल में शपथ लेने के बाद शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में राहुल गांधी के साथ मिलकर जनसभा को संबोधित करेंगी। बतौर सांसद प्रियंका का वायनाड का पहला दौरा होगा।

प्रियंका ने वायनाड लोकसभा उप-चुनाव में 4,10,931 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की और 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया।

सक्रिय राजनीति में कदम रखने के पांच साल बाद जन प्रतिनिधि के तौर पर अपनी यात्रा शुरू करते हुए प्रियंका ने गुरुवार को संविधान की कॉपी हाथ में लेकर लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी। ये जनसभा शनिवार दोपहर को कोझिकोड जिले के थिरुवंबाडी विधानसभा क्षेत्र के मुक्कम में आयोजित की जाएगी।

इसके बाद नीलांबुर के करुलाई, वंदूर और एरानाड के एडवन्ना में क्रमश: दोपहर 2:15 बजे, 3:30 बजे और 4:30 बजे तक उनके स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं - वायनाड जिले में मनंतवाडी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित), सुल्तान बाथरी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और कलपेट्टा; कोझीकोड जिले में थिरुवंबाडी और मलप्पुरम जिले में एरानाड, नीलांबुर और वंदूर।