Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पंजाब विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा की

गिद्दड़बाहा से कांग्रेस सासंद व पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजावड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग को चुनावी मैदान में उतारा है। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद राजा वडिंग ने गिदडबाह सीट छोड़ी है।

वहीं डेरा बाबा नानक सीट पर पहले सुखजिंदर रंधावा खुद विधायक थे। सांसद बनने के बाद उन्होंने अपना पद छोड़ दिया। अब उप-चुनावों में कांग्रेस ने उनकी पत्नी जतिंदर कौर को टिकट दिया है।

बरनाला से कांग्रेस ने कुलदीप सिंह उर्फ काला ढिल्लों को मैदान में उतारा है। ढिल्लो बरनाला से कांग्रेस के प्रधान है। चब्बेवाल से कांग्रेस ने रणजीत सिंह को टिकट दिया है। पेशे से वकील रणजीत कुमार जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। रंजीत ने विधानसभा चुनाव बसपा की टिकट पर लड़ा था। रणजीत ने करीब एक हफ्ते पहले कांग्रेस ज्वाइन की है