Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

त्रिपुरा में जन्मजात हृदय रोग जांच शिविर का उद्घाटन

त्रिपुरा ने अपोलो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, चेन्नई के सहयोग से जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) के लिए अपना पहला मुफ्त राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया। 

अगरतला सरकारी नर्सिंग कॉलेज और आईजीएम अस्पताल में आयोजित इस शिविर में 100 से ज्यादा बच्चों को लाभ हुआ। 

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि इस शिविर का मकसद राज्य भर में बड़ी संख्या में बच्चों और वयस्कों की स्क्रीनिंग करना है, ताकि उन्हें जन्मजात हृदय संबंधी समस्याओं का शीघ्र पता लगाकर इलाज  करने में मदद मिल सके।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा सरकार का लक्ष्य जन्मजात समस्याओं वाले बच्चों को स्वस्थ जीवन देना है। शिविर में सीनियर स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद थे।